गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के थवईपार गांव निवासी सीमा मौर्या की तहरीर पर पुलिस ने उनके पति धर्मेंद्र कुमार मौर्या के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सीमा का आरोप है कि उनका पति आए दिन शराब पीकर घर आता है और उनके साथ मारपीट करता है। 18 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने 1090 और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मायके के लोग पहुंचे और उन्हें बच्चों समेत अपने साथ ले गए। वहां उनका इलाज कराने के साथ मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...