Gorakhpur News: शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के पचगांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह बोतल अंग्रेजी शराब और 15,553 रुपये नकद बरामद किए गए।गुरुवार की रात चोर दुकान के पीछे से छत पर चढ़कर जीने के रास्ते दुकान में घुस गए और करीब 54 हजार रुपये नकद तथा छह बोतल अंग्रेजी शराब चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पचगांव निवासी हवन पटेल (19) पुत्र तूफानी तथा मनीष पासवान पुत्र विनोद पासवान के रूप में हुई। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.