गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। समयथान पड़ौली गांव में बारजे के ऊपर शटरिंग लगाने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी संत प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनके पट्टीदार नेबू लाल पासी, निलेश पासी और सोमारी देवी उनके बारजे के ऊपर शटरिंग लगवा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए थप्पड़, डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में संत प्रसाद के साथ उनके बेटे अभिषेक पासी और पत्नी कलावती देवी को भी चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...