Gorakhpur News: व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने पर प्रो. अजेय ने दी सत्याग्रह की चेतावनी
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रो. अजेय कुमार गुप्ता ने संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिंह पर उत्पीड़न और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सत्याग्रह शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कुलपति को भेजे पत्र में कहा है कि विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप से उन्हें हटाए जाने के बाद वह विभाग की महत्वपूर्ण सूचनाओं और संचार व्यवस्था से वंचित हो गए हैं। उन्होंने कुलपति कार्यालय के समक्ष 5 सितंबर से शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू करने की अनुमति मांगी है। पत्र में धरना, प्रदर्शन और आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन तक करने की बात कही गई है।
आरोपों का विवरण प्रो. गुप्ता ने 15 जुलाई को कुलपति को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि विभाग में महिला शिक्षकों के बैठने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.