Gorakhpur News: वॉलीबॉल में छत्रपति शिवाजी व कबड्डी में रानी लक्ष्मीबाई टीम विजयी
गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में मंगलवार को त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने दीप जलाकर किया। महोत्सव के पहले दिन वॉलीबॉल, कबड्डी, योगासन और कम्प्यूटर प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं हुईं। बालक वर्ग वॉलीबॉल के फाइनल में छत्रपति शिवाजी टीम ने बाबा गंभीरनाथ टीम को 21-11 और 21-13 से हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग कबड्डी में रानी लक्ष्मीबाई टीम विजेता बनी। योगासन के बालक वर्ग में कृष्णा गोपाल शर्मा और बालिका वर्ग में सत्या गुप्ता प्रथम स्थान हासिल किए। कम्प्यूटर प्रश्नमंच में दीपांशु जायसवाल, आदर्श सिंह, कार्तिक सिंह और राहुल मौर्य की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राम सहाय ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्राचार्य ने विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.