गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री रामलीला समिति आर्य नगर मानसरोवर की 109वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला का समापन देर रात भगवान श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक के साथ हुआ। शुक्रवार को आर्य नगर मंच पर भरत, गुरु वशिष्ठ आदि के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने भगवान श्रीराम का राजतिलक कर आरती की। समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने भी आरती की। पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेकभगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनका जीवन परोपकार के लिए था। उन्होंने अपने राज्य में समरस स...