Gorakhpur News: वेतन विवाद से थमी शहर की रफ्तार, यात्री हुए परेशान
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिटी। वेतन में कथित कटौती के विरोध में सोमवार सुबह सिटी बस परिचालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे शहर की बस सेवा करीब छह घंटे तक प्रभावित रही। सुबह 5:30 बजे से संचालित होने वाली सिटी बसें डिपो से नहीं निकल सकीं। इससे रोजाना सफर करने वाले चार हजार से अधिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के आश्वासन के बाद परिचालकों ने धरना समाप्त किया और बसों का संचालन बहाल हुआ।
वेतन घाटा परिचालकों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों तक ठेका संभालने वाली कंपनी वंशिका एचआर प्राइवेट लिमिटेड प्रति किलोमीटर 3.80 से 4.50 रुपये तक भुगतान करती थी। उनका दावा है कि कंपनी को प्रति किलोमीटर लगभग 5.30 रुपये का भुगतान मिलता था। अब नई एजेंसी एसएस इंटरप्राइजेज के कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.