गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) को जुलाई का केवल 10 दिन का वेतन मिला है। इसकी वजह है अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस) का विरोध। इस ऑनलाइन सिस्टम पर हाजरी न लगाने वाले सीएचओ के वेतन भुगतान पर स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दिया है। इसके विरोध में बुधवार को जिले भर के सीएचओ ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन आफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के जिला अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शासन ने ऑनलाइन अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है, जिसमें व्यावहारिक एवं प्रशासनिक तौर पर कई खामियां हैं। शासन ने इस बार सिस्टम पर ऑनलाइन हाजिरी न लगने वाले सीएचओ को जुलाई माह में केवल 10 दिन का वेतन दिला है। उसमें से भी कुछ सीएचओ के वेतन से कटौती कर ली गई है। यह ...