Gorakhpur News: वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में गलत रिपोर्ट लगाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता जंगल कौड़िया ब्लॉक की ग्राम पंचायत अधिकारी प्रिया साहनी को वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में गलत रिपोर्ट लगाने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने समेत अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने शनिवार को निलंबन आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी प्रिया साहनी के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत, भटहट को सौंपी गई है। जांच अधिकारी को एक पखवारे के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत अधिकारी को खजनी विकास खंड से संबंद्ध किया गया है। बिना पूर्व अनुमति वह मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.