Gorakhpur News: विहिप के पूर्व विभाग अध्यक्ष बाल कृष्ण सराफ पंचतत्व में विलीन
गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व विभाग अध्यक्ष, समाजसेवी व उद्यमी बाल कृष्ण सराफ (97 वर्ष) का रविवार की सुबह राप्ती नदी के तट पर पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे अतुल सराफ ने उन्हें मुखाग्नि दी। घाट पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और व्यापार जगत के लोग उपस्थित रहे। शनिवार दोपहर गोलघर गांधी गली स्थित आवास पर निधन हो गया था। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा गोलघर से राप्ती तट के लिए निकली। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उनके दोनों बेटों अतुल सराफ और अनूप सराफ के साथ परिवार के लोगों ने पार्थिक शरीर को कंधा दिया। यह भी पढ़ें- जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी बालकृष्ण सराफ नहीं रहे, राममंदिर आंदोलन से भी था गहरा जुड़ाव बता दें कि शनिवार को ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.