Gorakhpur News: विष्णुसहस्त्रनाम पाठ के साथ गीता वाटिका में अनुष्ठान का समापन
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गीतावाटिका में मंगलवार को श्रीमद्भागवत महापुराण का पाठ भगवद्गीता के मूल पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ एवं यज्ञ-हवन के साथ पूर्णता को प्राप्त हुआ। भाईजी के 134 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यह साप्ताहिक आयोजन 30 सितंबर से शुरू हुआ। इसमें वृंदावन से आचार्य योगेन्द्र मिश्र के साथ आए सौ के साथ कुल 132 विद्वान पुरोहितों की भागीदारी रही। पूरे आयोजन में देश विदेश के साथ स्थानीय श्रद्धालु भी पूरे भक्तिभाव से जुड़े रहे। श्रीमद्भागवत के एकादश स्कंध के 21 वें अध्याय से द्वादश स्कंध के 13 वें अध्याय तक पाठ की पूर्णता हो गई। इसके अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने उद्धव जी को समझाया कि संसार में केवल वेदों के मार्ग पर चलना और आत्मा में स्थित रहना ही कल्याणकारी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पुरोहितों के श्लोकात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.