Gorakhpur News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर आठ को
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौके पर मंगलवार आठ सितंबर को निःशुल्क फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी शहर के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. डीके दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन डीके फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन निकट संगम चौक पादरी बाजार में किया जाएगा, जिसमें हड्डी, जोड़ एवं नसों से संबंधित सभी रोगों का इलाज़ किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.