गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के अभियान के तहत नगर निगम दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की बाहरी दीवारों को शिक्षा आधारित थीम से सजा रहा है।दीवारों पर गुरु-शिष्य परंपरा, पुस्तकालय, विज्ञान, नवाचार और पुस्तक पढ़ते छात्र-छात्राओं के आकर्षक चित्र बनाए जा रहे हैं। वहीं नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन के पिलरों पर जिले के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों तथा महापुरुषों की तस्वीरें उकेरी गई हैं। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रमुख संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को उनकी पहचान के अनुरूप विकसित कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी बनाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...