गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्ष 2026 की शोध पात्रता परीक्षा (रेट-2026) की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा 4 और 5 नवंबर को चार सत्रों में होगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। इस वर्ष 44 नियमित तथा 15 सेल्फ फाइनेंस विषयों में शोध के लिए अधिसूचित 826 फुलटाइम तथा 53 पार्टटाइम सीटों के लिए 2818 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। सबसे ज्यादा आवेदन हिंदी (263), शिक्षा शास्त्र (229), राजनीति विज्ञान (229), विधि (196), मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास (173), वाणिज्य (162), भूगोल (147), समाजशास्त्र (125), वनस्पति विज्ञान (119) तथा प्राणि विज्ञान (118) शामिल हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा ...