Gorakhpur News: विवाहिता से मारपीट में पति समेत चार पर केस
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। कैथवली गांव निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट, धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधु रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त की सुबह करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच घरेलू विवाद को लेकर उनके ससुर प्रभंश रावत, सास कौशल्या देवी, ननद निकिता और पति दीपचंद रावत ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चारों ने लात-मुक्के और लाठी-डंडे से मारपीट की। इससे उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। मधु का आरोप है कि इसी दौरान उनके पति ने धारदार सामान से हमला कर दिया। इससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। शोर-शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.