Gorakhpur News: विवाद में ईंट-पत्थर चले, युवक घायल, छह पर केस
गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के चक महेशपुर गांव में विवाद को लेकर मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चक महेशपुर निवासी इमरान ने तहरीर में आरोप लगाया कि 10 अगस्त की शाम करीब सात बजे पड़ोसी मेराज अंसारी पुत्र इसराइल, शहंशाह पत्नी मेराज, सलमान खान पुत्र जुबराइल अंसारी, परवेज पुत्र इसराइल और दो अन्य लोगों ने उसे अकेला पाकर लात-मुक्कों और लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर भी डाल दिया। इमरान का आरोप है कि 11 अगस्त की सुबह करीब छह बजे आरोपितों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर चलाकर नुकसान पहुंचाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.