गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवार्दी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार की रात लगाए गए विवादित पोस्टर, होर्डिंग व बैनर लगाने का मामला खत्म नहीं हुआ है। शनिवार को कैंट पुलिस द्वारा सपा नेता अरविंद उपेन्द्र दत्त शुक्ला के साथ पोटर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस के संचालक व सहायक को भी गिरफ्तार करने पर पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर कानूनी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।

पार्टी प्रतिनिधिमंडल की बैठक रविवार को सपा प्रतिनिधिमंडल अरविंद उपेंद्र दत्त शुक्ला के साथ रामचंद्र मौर्य और भरत निषाद के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने कहा कि जेल भेजे गए रामचंद्र मौर्य होर्डिंग बैनर बनाने का कार्य करते हैं। उनके कर्मचारी भरत कुमार निषाद हैं। यह दोनों ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बड़गो के निवासी है...