Gorakhpur News: विरासत गलियारे में मंदिर-मस्जिद एक रंग में संवरे
गोरखपुर, नवम्बर 28 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुर । महानगर के विरासत गलियारे में मंदिरों और मस्जिदों को भी एक जैसी रंगत दी जा रही है। धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक विरासत गलियारे में रास्ते के धार्मिक स्थलों को भी दुकानों और मकानों की तरह एक ही रंग और डिजाइन में संवारा जा रहा है। धर्मशाला बाजार से जटाशंकर चौराहे के बीच करीब एक किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाली तीन मस्जिदों और पांच मंदिरों की बाहरी दीवारों पर गुलाबी रंग के साथ सफेद बॉर्डर और दरवाजों-खिड़कियों की फ्रेम काले रंग से सजाई जा रही है।
धार्मिक स्थलों को भी मिलेगी एक जैसी रंगत गलियारे को सजाने-संवारने का काम अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि दिसंबर तक रंगाई-पुताई और अन्य काम पूरे हो जाएंगे। इसके बाद महानगर के ऐतिहासिक बाजारों के साथ रास्ते में पड़ने वाले मंदिर और मस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.