गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक 3.5 किलोमीटर लंबे विरासत गलियारे की 991 दुकानों के फसाड की सामने से रंगाई और वॉटरप्रूफिंग का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। अब उनकी साइड की दीवारों को भी निर्धारित रंगों से सजाया जाएगा। वहीं, 750 रुपये प्रति वर्गफुट की निर्धारित दर पर साइनेज का खर्च नहीं उठा पाने वाले व्यापारियों को राहत देने की पहल की गई है। ऐसे व्यापारियों के लिए 20 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से साइनेज लगाए जाएंगे। हालांकि, इसका खर्च भी संबंधित व्यापारी को ही उठाना होगा। यह निर्णय गुरुवार को नगर आयुक्त अजय जैन और जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने संयुक्त निरीक्षण के बाद लिया। दुकानों के बाहरी हिस्सों पर ऑरेंज सोडा रंग, सफेद बॉर्डर और दरवाजों-खिड़कियों पर डार्क ब्राउन रंग निर्धारित ...