गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विगत वर्षों की भांति रामदरश त्रिपाठी की स्मृति में गुरुवार की शाम को एक समारोह का आयोजन होगा। विजय चौराहा स्थित होटल के सभागार में उनकी 21वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली नगर की 5 विभूतियां सम्मानित होंगी। यह जानकारी डॉ. रामदरश त्रिपाठी की धर्मपत्नी बिंदा त्रिपाठी, सुपुत्री सुनीता मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक शिवेंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से दी है। इस वर्ष कला के क्षेत्र से ममता केतन, संगीत में प्रेम शंकर गंगानी, समाज सेवा के लिए गोवत्स स्वामी डॉ. विनय पांडेय, खेल के क्षेत्र से सुकन्या मल्ल और चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव का चयन किया है।समारोह की अध्यक्षता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पू...