गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लंबे इंतजार के बाद पिछले 30 जुलाई से विनियमित क्षेत्र में भवन मानचित्रों की स्वीकृति देना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ अन्य लंबित मानचित्रों को भी मंजूरी मिली और स्वीकृति प्राप्त होने के बाद संबंधित भूखंडों पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। करीब 1700 एकड़ क्षेत्रफल वाले विनियमित क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू होने से 50 हजार से अधिक भू-स्वामियों को बड़ी राहत मिली है।

विनियमित क्षेत्र की समस्याएं विनियमित क्षेत्र के कारण शहर की बड़ी आबादी पिछले 18 साल से भवन निर्माण की अनुमति नहीं पा रहे थे। महायोजना-2021 लागू रहने के दौरान उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद महायोजना-2031 तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान दावे और आपत्तियां आमंत्रि...