गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विधि प्रकोष्ठ के समन्वयक की जिम्मेदारी प्रो. अहमद नसीम को सौंपी गई है। वह विधि विभाग में आचार्य हैं। वहीं, विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शैलेश कुमार सिंह को प्रकोष्ठ का सह-समन्वयक नामित किया गया है। कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेश पर कुलसचिव ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। दोनों शिक्षकों को विधि प्रकोष्ठ के कार्यों की निगरानी करने और उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...