Gorakhpur News: विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की रैली
गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिकरीगंज में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जन-जागरूकता रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली ने बाजार व आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर अभिभावकों से सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। तथा प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपा शंकर दुबे व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी सहित दुर्गेश पटवा, उमेश जायसवाल, संजय शुक्ला, वीर बहादुर, यतिन्द्र गुप्ता, शिव कुमार ओझा,राजदेव, सहित तमाम शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Etah Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.