गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के विश्वम्भरपुर तीहा में विधायक ई. सरवन निषाद ने बुधवार को जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा गांव-गांव तक विकास पहुंचाने की है। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, बिजली, आवास, पेंशन और अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान स...