Gorakhpur News: विधायक ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया हिटी। विकास खंड भरोहिया के बगहीभारी के उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय समेत 16 प्राथमिक विद्यालयों में पूर्ण भवन एवं अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का सोमवार को क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने शिलान्यास किया। इनमें उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय बगहीभारी, कम्पोजिट विद्यालय बुढ़ेली और प्राथमिक विद्यालय नयन्सर समेत विकास खंड के अन्य विद्यालय शामिल हैं। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के भवन और अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को पठन पाठन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार रहे। उन्होंने विद्यालयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.