गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव के पक्ष में नहीं दिख रही है। पार्टी विधानसभा चुनाव तक जिला और महानगर अध्यक्षों को बनाए रखने की रणनीति पर आगे बढ़ सकती है। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में हुई जिला, शहर और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की पहली बैठक में इसके संकेत मिले हैं। इसके बाद जिला और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी सोशल मीडिया ग्रुपों में एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, संगठन में बदलाव नहीं होने की चर्चा के बीच युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने मौजूदा जिला और महानगर नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- जिला-शहर अध्यक्षों को संदेश, काम करेंगे तेा चुनाव तक रहेंगे बरक...