गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को खण्ड विकास कार्यालय, खोराबार में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आयोजन किया गया। इस दौरान 1142 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले के मुख्य अतिथि विधायक विपिन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल रहे। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले में 13 कम्पनियों के प्रतिनिधि ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद दोपहर 2:30 बजे तक 769 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया जा चुका था। इसके पूर्व मुख्य अतिथि विधायक विपिन सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: रोजगार मेले में 1153 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, डीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र इस दौ...