Gorakhpur News: विद्युत प्रवाहित तार युवक के ऊपर गिरा, बड़ा हादसा टला
गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रह्मपुर क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों की वजह से शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। झंगहा थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी नीरज राजभर शुक्रवार को अपनी मां के साथ किसी काम से नई बाजार आया था। दोनों चौराहे पर पहुंचे ही थे कि अचानक ऊपर से बिजली का तार टूटकर नीरज के ऊपर गिर गया। उसे हल्का विद्युत झटका भी लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कुछ घंटे निगरानी में रखने के बाद उसे घर भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नौवाबारी पालिपा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था लंबे समय से खराब है। कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं और आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। इससे राहगीरों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.