गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत का सरकारी बिजली पोल उखाड़ने से मना करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य संघर्ष मणि उपाध्याय की तहरीर पर ठेकेदार संजय मद्धेशिया समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगया निवासी संघर्ष मणि उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह वह गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोग करीब एक साल पहले लगाए गए बिना तार वाले सरकारी बिजली पोल को उखाड़ रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा निवासी ठेकेदार संजय मद्धेशिया ...