Gorakhpur News: विद्यालय में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय ढेढ़ना की रसोई में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप, स्टील का चूल्हा और 4,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका यादव लक्ष्मी उग्रनाथ की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान गोपालपुर ढेढ़ना निवासी सोनू राज गौतम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: प्राथमिक विद्यालय में चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.