Gorakhpur News: विद्यालय परिसर में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: सरदारनगर/चौरीचौरा। सरदारनगर ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी कोर्ट परिसर में अभिनव भारत सेवा ट्रस्ट की ओर से वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। 'पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ' अभियान के तहत नीम, जामुन, पीपल, पाकड़, सागौन, सिरस और बकैन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पौधरोपण जरूरी है। शिक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला और हरिश्चंद्र पांडेय ने बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में फिरदौस अंजुम, माया भारती, सविता पांडेय, राम नक्षत्र यादव व उनकी टीम, जगलाल सिंह, राम मूरत गुरु भाई, केशभान भारती, राहुल कुमार, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.