Gorakhpur News: विद्यालय का ताला काटकर लाखों का सामान चोरी
गोरखपुर, नवम्बर 8 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ठाकुरनगर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में चोरों ने कमरों का ताला काटकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक राजकुमार ने रविवार को कैम्पियरगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानाध्यापक के अनुसार, सात नवंबर की रात अज्ञात चोर विद्यालय के कमरों का ताला काटकर अंदर घुस गए। चोर चार बड़ी बैट्री, इन्वर्टर, दो गैस सिलेंडर, चार कुर्सियां, लर्निंग बाई डूइंग के शिक्षण उपकरण, कुकर, बर्तन और पानी की मोटर उठा ले गए। इसके अलावा विद्यालय में रखा गेहूं और चावल समेत अन्य खाद्यान्न भी चोरी कर लिया। रविवार को घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.