गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में एमएड विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 'शैक्षिक अनुसंधान में प्रतिचयन की प्रविधियां' विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह ने कहा कि उपयुक्त प्रतिदर्श का चयन अनुसंधान की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और निष्कर्षों की सार्थकता का आधार है। उन्होंने समग्र में से उपयुक्त प्रतिदर्श के चयन की प्रक्रिया समझाते हुए संभाव्यता और असंभाव्यता प्रतिचयन की प्रमुख प्रविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह और एमएड विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।प्रबंधक यह भी पढ़ें-...