Gorakhpur News: विद्यार्थियों ने कैनवास पर उकेरी 'मेरे सपनों का भारत' की तस्वीर
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में 'मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा' अभियान के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने 2047 के भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं और आकांक्षाओं को चित्रों एवं शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभक्ति पर विचार रखे। विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता एवं विभागाध्यक्ष शिवम् दुबे ने कहा कि 2047 का भारत आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक राष्ट्र होगा तथा विज्ञान, तकनीक और नवाचार में विश्व का मार्गदर्शन करेगा। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति और तकनीकी प्रगति के समन्वय से नई पहचान बनाएगा। यह भी पढ़ें- मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध, भाषण और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.