गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में सूक्ष्मजीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी पर आयोजित दस दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला जैव प्रौद्योगिकी एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र और डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के संयुक्त तत्वावधान में वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया। इसमें छात्र-छात्राओं को आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने कल्चर माध्यम तैयार करने, उपकरणों के निर्जीवीकरण, बैक्टीरिया और फंगस का संवर्धन, डीएनए निष्कर्षण, जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस और एसडीएस-पेज तकनीक से जैव अणुओं के पृथक्करण की प्रक्रिया सीखी। इसके साथ ही स्पेक्ट्रोफोटोमीटर से डीएनए की मात्रा निर्धारित करने और पीसीआर तकनीक का भी अभ्यास कि...