गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ रोजगार पाने और कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने के तरीके सिखाए गए। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से महिंद्रा और नांदी फाउंडेशन के सहयोग से पांच से 10 अक्टूबर तक छह दिवसीय 'महिंद्रा प्राइड क्लासरूम' प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल 36 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद, टीमवर्क, व्यावसायिक शिष्टाचार, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और प्रस्तुतीकरण कौशल की जानकारी दी गई। नांदी फाउंडेशन की ओर से नियुक्त उद्योग विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षक राज कमल मिश्रा ने सत्रों का संचालन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं और कार्यस्थल पर जर...