Gorakhpur News: विदेश से लौटे पति ने पत्नी और दो बच्चों को घर से निकाला
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव की सीमा ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और दो बच्चों के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमा के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2022 में महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के खुरमपुर नर्सरी टोला लेहड़ा निवासी दीपू पुत्र सुभाष से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसका पति जॉर्डन में काम करता था। विदेश से लौटने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ मिलकर आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।पीड़िता का आरोप है कि 19 अगस्त 2026 को पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर मारपीट की और दोनों बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.