Gorakhpur News: विदेश में नौकरी के नाम पर 80 हजार ठगे
गोरखपुर, नवम्बर 26 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी और बेटे को वापस बुलाने के लिए ढाई लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। सुधरी देवी की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने एजेंट हसनैन तनवीर के खिलाफ धारा 308(3) और 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, उनका बेटा मिथिलेश कुमार एजेंट के संपर्क में आया था। आरोप है कि एजेंट ने नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए और बेटे को विदेश भेज दिया। अब उसकी भारत वापसी के लिए ढाई लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.