गोरखपुर, जुलाई 6 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नम्बर दो के टोला सुचितपुर निवासी सद्दाम को विदेश भेजने के नाम पर जालसाजों ने 75 हजार रुपये ठग लिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया था मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि दो व्यक्तियों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर रुपये लिए थे। मगर उसे विदेश नहीं भेजे। पीड़ित का आरोप है कि जब वह रुपये वापस मांगने पर आरोपित उसके साथ गाली गलौज करने के साथ ही धमकी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...