गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश भेजने के नाम पर वीजा और टिकट दिलाने का झांसा देकर रुपये लेने और पासपोर्ट वापस नहीं करने के आरोप में खजनी पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ खजनी थाने में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के कनैचा निवासी पंकज गुप्ता (29) पुत्र अशोक गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को दोपहर में खजनी क्षेत्र के गोधरा पुल के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पंकज गुप्ता के खिलाफ खजनी थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...