गोरखपुर, नवम्बर 30 -- Gorakhpur News: जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद गीडा स्थापना दिवस समारोह में लगे ओडीओपी और ओडीओसी के स्टॉलों पर रविवार को भारी भीड़ पहुंची। जिसमें सबसे ज्यादा लोगों द्वारा गोरखपुर के लिट्टी चोखा और गोरखपुरिया चाट का स्वाद लिया गया। विदेश से पहुंचे प्रतिनिधियों ने गोरखपुरिया चाट का स्वाद चखा और इसकी प्रशंसा भी की।बनारसी पान के स्टॉल अधिकारियों से लेकर आम जनता तक की भीड़ नजर आई। शैक्षणिक और व्यवसायिक स्टॉलों पर सबसे ज्यादा भीड़ युवाओं की दिखी। महराजगंज के निवासी जैनेंद्र गुप्ता द्वारा केमिकल रहित आंवला, बेल सहित कई फलों के उत्पाद का स्टॉल लगाया गया था।पैकेजिंग में अपना पांव जमा चुकीं संगीता पांडेय ने बताया कि इस बार के स्थापना दिवस समारोह में अधिक भीड़ है। गीडा सेक्टर 27 में कूलर और फ्रिज बनाने वाली कंपनी सत्यम इंटरप्राइजेज ...