Gorakhpur News: वित्तीय फर्म संचालक के घर खाताधारकों का हंगामा, करोड़ों की ठगी का आरोप
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के ठूठीबारी स्थित एक वित्तीय फर्म में जमा रकम वापस नहीं मिलने से परेशान 20 से अधिक खाताधारकों ने रविवार दोपहर गोरखपुर के शाहपुर इलाके की शताब्दीपुरम कॉलोनी में फर्म संचालक के घर पहुंचकर हंगामा किया। पीड़ितों ने अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी अपने घर लौट गए। पीड़ितों ने एक सिपाही पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
जमा रकम के लिए खाताधारकों ने किया हंगामा पीड़ितों के मुताबिक, वित्तीय फर्म संचालक ने एजेंटों के माध्यम से ठूठीबारी क्षेत्र के दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीणों से प्रतिदिन तथा मासिक आधार पर 50 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक जमा कराए थे। जमा रकम और तारीख का ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.