Gorakhpur News: विज्ञान और कला प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसफ स्कूल में गुरुवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी 'स्पेक्ट्रा-2026' का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार से सभी को प्रभावित किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रॉकेट और विज्ञान के आकर्षक मॉडल बनाकर अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को छोटे-छोटे प्रतिरूपों में उतारा। प्रदर्शनी में भारत के चंद्रयान, मंगलयान और गगनयान जैसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों से प्रेरित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने रॉकेटों की कार्यप्रणाली और अंतरिक्ष अभियानों की उपयोगिता को रोचक ढंग से समझाया। कला प्रदर्शनी में भी विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विज्ञापन : कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.