Gorakhpur News: विजय चौक पर ट्रांसफार्मर के केबल में लगी आग, गुल रही बिजली
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र यूनिवर्सिटी के विजय चौक फीडर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्रांसफार्मर के केबल में आग लग गई। सुबह करीब नौ बजे लगी आग इतनी तेज थी कि मौके पर फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट बाद दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। इसके चलते विजय चौक फीडर से जुड़े करीब एक हजार प्रतिष्ठान और घरों में रहने वाले परिवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। आग बुझने के बाद भी बारिश के कारण आपूर्ति तत्काल बहाल नहीं हो सकी। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.