गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले ही महानगर के क्षेत्रों को 1375.29 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं से न केवल सड़क कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि जल निकासी, सीवरेज प्रबंधन और बाढ़ सुरक्षा के जरिए जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ आज देंगे 1663 करोड़ का प्री दीवाली गिफ्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिछिया पुल के निकट आयोजन स्थल से बटन दबा कर 495.24 करोड़ रुपये की गोड़धोइया नाला परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया, जबकि 880.05 करोड़ रुपये की तीन और परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं से गोरखपुर को आधुनि...