Gorakhpur News: वाहन चोर गिरोह का एक गुर्गा गिरफ्तार, सरगना समेत दो की तलाश
गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैंट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी ओमकार जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में गिरोह के सरगना राम आशीष चौहान उर्फ प्रधान और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। ओमकार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीओ कैंट अरुण कुमार यश के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद कैंट थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस का आरोप है कि गिरोह का सरगना अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.