Gorakhpur News: वाहन की ठोकर से युवक की मौत
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सोनौरा खुर्द गांव के पास सोमवार को अज्ञात दोपहिया वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खाझा बलुआ निवासी भोला के पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिव कुमार गीडा में काम करता था। सोमवार को वह पैदल घर लौट रहा था। सोनौरा खुर्द के पास विपरीत दिशा से आए अज्ञात दोपहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को ग्रामीण सीएचसी कैंपियरगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.