गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। भीटी रावत-चकिया फोरलेन कट पर रविवार शाम वाहन का इंतजार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सहजनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के दरघाट निवासी सुग्रीव की पत्नी गुंजा (35) लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी। वह रोज की तरह रविवार को गीडा सेक्टर-26 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने गई थी। शाम करीब छह बजे काम खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए भीटी रावत-चकिया फोरलेन तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी।इसी दौरान बस्ती की ओर से गोरखपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गुंजा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इत...