Gorakhpur News: वार्डो में तिरंगा रैली के लिए पार्षदों से मांगा सहयोग
गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए महानगर के 80 वार्डो में चार दिवसीय विशेष अभियान मंगलवार से चलेगा। अभियान के तहत वार्डों में पार्षदों की अगुवाई में पौधरोपण, तिरंगा रैली, घर-घर राष्ट्रध्वज वितरण और स्वच्छता अभियान संचालित होगा। नगर आयुक्त अजय जैन ने इस बाबत आदेश दिए हैं। उन्होंने महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, उपसभापति पूनम सिंह एवं सभी पार्षदों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अभियान में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चार दिवसीय अभियान के जरिए स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.