गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिंदुस्तान संवाद। वनिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 2 नवंबर, 2026 को प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठकें कर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। बुधवार को जंगल कौड़िया विकास खंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय सहयोग और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आह्वान किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से...